बीकानेर के रानी बाजार क्षेत्र में दीपावली के दौरान चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। पीड़िता पूजा दीक्षित मुंबई गई हुई थीं। उनके भाई शिवकुमार उपाध्याय ने कोटगेट थाने में मामला दर्ज कराया है। 16 अक्टूबर की सुबह घर में काम करने वाली बाई ने ताला टूटा देखा और सूचना दी। मौके पर पहुंचे शिवकुमार ने पाया कि अलमारियों के लॉकर ट