बेगूसराय: जिला नियोजनालय द्वारा ITI कैंपस में जॉब कैम्प आयोजित, 32 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
जिला नियोजनालय द्वारा संयुक्त श्रम भवन आइटीआइ कैंपस में जॉब कैम्प का आयोजन किया गया. जहां 200 रिक्तियों के विरुद्ध 58 अभ्यर्थियों ने कैम्प में भाग लिया. इस दौरान साक्षात्कार उपरांत 32 अभ्यर्थियों का स्थल पर चयन किया गया. इस बात की जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने गुरुवार की शाम 05:00 बजे दी.