सुसनेर: नप कार्यालय से जारी अध्यक्ष हेल्पलाइन नंबर, 24 घंटे में 3 तरह की शिकायतों का होगा समाधान
डाक बंगला रोड़ स्थित नप में आज सोमवार को दोपहर 12 बजे से अध्यक्ष प्रदीप सोनी के द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं जिन पर शिकायत दर्ज करने के बाद 24 घंटे में निराकरण किया जाएगा। अध्यक्ष ने बताया कि हेल्पलाइन नम्बर 8305783801 पर नगर में पेयजल, साफ सफाई व स्ट्रीट लाइट से सम्बंधित शिकायतों का निराकरण किया जाएगा।