सतना: बिरला अस्पताल में परिजनों का हंगामा, गलत ऑपरेशन से मरीज की मौत का आरोप
बिरला अस्पताल मे मांजन निवासी मरीज जमुनिया देवी की मौत पर परिजन हंगामा कर रहे हैं । आरोप है कि बिरला अस्पताल के डॉ. ने मरीज जमुनिया के सिर का ईलाज करने की बजाय पेट का आपरेशन कर दिया । हालत नाजुक होने पर रीवा रेफर कर दिया गया। रीवा में मरीज की मौत के बाद गलत ऑपरेशन का खुलासा हुआ । शुक्रवार शाम 4 बजे परिजन एंबुलेंस से शव बिरला अस्पताल लाकर प्रदर्शन के रहे है ।