धामपुर: नहटौर के गांव हरगनपुर बाजार में स्थित जनसेवा केंद्र पर कार सवार युवकों ने की मारपीट और तोड़फोड़
Dhampur, Bijnor | May 31, 2026 नहटौर क्षेत्र के गांव बाकरनगर निवासी सलमान ने हरगनपुर बाजार में जन सेवा केंद्र खोल रखा है ।बताया जाता है कि रविवार की सांय करीब 6:00 बजे दो कारों में सवार होकर 10 से 12 युवक पहुंचे। जिनमें से कई युवकों ने नकाब लगा रखा था। जन सेवा केंद्र पर पहुंचकर सलमान के साथ मारपीट शुरू कर दी और तोड़फोड़ की जिसमें लैपटॉप मोबाइल आदि सामान टूट गए।