पलवल: सावन के पहले सोमवार पर प्राचीन पंचवटी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, महंत ऋषि महाराज ने बताया महत्व
Palwal, Palwal | Jul 14, 2025 प्राचीन पंचवटी मंदिर के महंत ऋषि महाराज ने बताया इस दिन प्रातःकाल स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें। शिवलिंग की पूजा के लिए मंदिर जाएं या घर पर शिवलिंग स्थापित करके श्रद्धा और नियम से पूजन करें। शिवलिंग का अभिषेक जल, दूध, दही, शहद, घी और गंगाजल से करें। इसके बाद बेलपत्र, सफेद पुष्प, धतूरा, आक, अक्षत और भस्म अर्पित करें।