करपी: शहर तेलपा पुलिस ने भटकते हुए बच्चे को उसके परिवारजनों को सौंपा
Karpi, Arwal | May 21, 2026 शहर तेलपा पुलिस ने स्थानीय बाजार में भटकते हुए 6 वर्षीय बृजेश कुमार उर्फ गोलू को उसके परिवार जनों को सौंप दिया। बच्चा औरंगाबाद जिले के पौथू थाना अंतर्गत अंछा गांव का रहने वाला था। वह अपने भाभी के साथ बंसी प्रखंड के कस्तूरी पुर गांव में आया हुआ था। यहां से भटक कर शहर तेलपा बाजार पहुंच गया था।