अम्बाला: अम्बाला में उत्सव की तरह मनाया गया पूर्व गृह मंत्री अनिल विज का जन्मदिन, प्रदेशभर से शुभकामनाएं देने वालों का लगा तांता
Ambala, Ambala | Mar 16, 2024 हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज का जन्मदिन शुक्रवार को उत्सव की तरह अम्बाला छावनी में मनाया गया। अनिल विज के शास्त्री कॉलोनी आवास पर उन्हें बधाई देने के लिए प्रदेशभर से हजारों की संख्या में उनके चाहने वालों का तांता दिनभर लगा रहा और पूर्व रेसलर खली, भजन गायक कन्हैया मित्तल के अलावा पूर्व सांसदों ने बधाई दी।