कोंडागांव: सफल ऑपरेशन से बची दुधारू गाय की जान, अब रोज़ देती है 7 लीटर दूध
ग्राम बोरगांव में प्रसव संबंधी गंभीर समस्या से जूझ रही एक दुधारू गाय की पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने सफल सिजेरियन शल्य चिकित्सा कर जान बचा ली। गाय का सामान्य प्रसव संभव नहीं होने पर चिकित्सकों ने रात में तत्काल ऑपरेशन कर मृत बछड़े को बाहर निकाला और गाय को सुरक्षित बचा लिया।उपचार के बाद गाय पूरी तरह स्वस्थ है और प्रतिदिन 6 से 7 लीटर दूध दे रही है।