इटावा: नायकपुरा मोड़ पर दो बाइक की टक्कर में एक शख्स की हुई मौत, दूसरा युवक हुआ घायल
Etawah, Etawah | Aug 21, 2024 पछायगांव इलाके के नायकपुरा मोड़ पर दो बाइको की टक्कर हो जाने से एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में बताया गया कि नायकपुरा गांव के रहने वाले शख्स रामभगत जो कि बाजार से घर जा रहे थे तभी मोड़ पर सामने से आ रही बाइक की टक्कर हो जाने से रामभगत की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि युवक गोलू गंभीर रूप से घायल हुआ है।