इटावा: सदर क्षेत्र में विद्युत विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान, 13 उपभोक्ताओं को विद्युत चोरी करते पकड़ा
Etawah, Etawah | Aug 21, 2024 सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत क्षेत्र के अंतर्गत सुंदरपुर के हाई लॉस 11 KV फीडर नंबर 8 सम्बधित क्षेत्र में विद्युत विभाग की टीम ने सघन चैकिंग अभियान चलाया, चेकिंग के दौरान 13 उपभोक्ताओं को विद्युत चोरी करते पकड़ा। जिसमें सभी को अतिरिक्त केबिल खींचकर विद्युत चोरी करते विभाग ने पकड़ा वहीं सभी पर विभाग द्वारा धारा 135 के अंतर्गत कार्यवाही की गई हैं।