इटावा: कटरा साहब खां में युवक ने अत्यधिक दवाइयों का किया सेवन, डॉक्टर ने भर्ती कर पुलिस को दी सूचना
Etawah, Etawah | Aug 21, 2024 सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के कटरा साहब खां निवासी 22 वर्षीय शिवम कश्यप ने अज्ञात कारणों के चलते अत्यधिक दवाइयों का सेवन कर लिया। जिसके बाद हालात बिगड़ने पर उनके पिता पप्पू ने उन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुँचाया, जहां डॉक्टर ने भर्ती कर उपचार सुरु किया। साथ ही पुलिस को मामले की जानकारी दी हैं।