गिरिडीह: भरकट्टा ओपी के मनकडीहा गांव में मामूली विवाद पर दो पक्षों में जमकर मारपीट, सदर अस्पताल में इलाज जारी
भरकट्टा ओपी अंतर्गत मनकडीहा गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष के 10 लोग घायल हो गए। गुरुवार को 1 बजे सभी का इलाज गिरिडीह सदर अस्पताल में चल रहा था। गुड़िया देवी के घर के बाहर बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान वहां सांप घुसने की बात को लेकर बच्चे चिल्लाने लगे।