बलौदाबाज़ार: जनता को बिजली का झटका देना बंद करे सरकार, प्रबंधन सुधारे- जिलाध्यक्ष भुनेश्वर सिंह डहरिया, आप पार्टी बलौदाबाजार
आज दोपहर 3 बजे आम आदमी पार्टी जिला बलौदाबाजार-भाटापारा छःग के जिलाध्यक्ष भुनेश्वर सिंह डहरिया ने प्रस्तावित बिजली दर वृद्धि और बदहाल बिजली व्यवस्था को लेकर बीजेपी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। भुनेश्वर सिंह डहरिया ने कहा कि सरकार को जनता पर बार-बार बिजली दर बढ़ाकर आर्थिक बोझ डालने के बजाय बिजली उत्पादन और प्रबंधन सुधारने पर ध्यान देना चाहिए।