कटनी ग्रामीण: रिठी गेहूं खरीदी केंद्र में हंगामा, किसान को फटकारने पर भड़के अन्नदाता, कटनी-दमोह मार्ग पर किया चक्का जाम
कटनी जिले के रिठी गेहूं खरीदी केंद्र में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब एक किसान के गेहूं की तुलाई रोककर उसे दोबारा साफ कराने के निर्देश दिए गए। मौके पर पहुंची तहसीलदार द्वारा किसान को डांटने से नाराज़ किसानों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कटनी-दमोह मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। करीब देर तक यातायात प्रभावित रहा, बाद में प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाईस दी