खिरकिया के छीपाबड़ थाने में गुरुवार शाम 6 बजे राजपूत समाज ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर शिकायत दर्ज कराई। समाज ने कन्हैयालाल कुशवाहा नामक व्यक्ति पर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणियां करने का आरोप लगाया। राजपूत परिषद खिरकिया ने बताया कि आरोपी ने इस फेसबुक पर राजपूत और ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।