नकुड: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं ने लखनौती रोड स्थित बिजली घर पर किया प्रदर्शन
गंगोहके लखनौती रोड स्थित बिजली घर पर स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं ने धरना प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि फसल के मौसम में वे सभी खेतों में काम कर रही थीं, इसी दौरान बिना अनुमति उनके घरों के बाहर स्मार्ट मीटर लगा दिए गए।धरने पर बैठीं महिलाओं ने बताया कि मजदूर वर्ग के परिवारों के यहां एक ही हफ्ते में 2 से 3 हजार रुपये तक के बिजली बिल आ रहे हैं,