गनाेड़ा: मोटागांव थाना क्षेत्र के टापरा तलाई गांव में सरपंच के बेटे ने ट्रॉली से लटककर किया सुसाइड
जिले के मोटागांव थाना क्षेत्र के टापरा तलाई गांव में शनिवार को एक युवक का शव खेत मे ट्रैक्टर ट्रॉली पर फंदे से लटका मिलने का मामला सामने आया हे। मृतक की पहचान टापरातलाई सरपंच प्रेमशंकर भगोरा के 26वर्षीय पुत्र गणेश लाल के रूप में हुई है। रविवार सुबह 9बजे मिली जानकारी अनुसार पुलिस पुलिस द्वारा शव को अस्पताल ले जाकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनो को सुपुर्द किया।