नकुड: नागल घाट की यमुना नदी मे नहाते समय दुबकर युवक की हुई मौत
गंगोह थाना क्षेत्र के नांगल घाट पर यमुना नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान शुभम पुत्र नरेश कश्यप, निवासी ग्राम मुबारकपुर, थाना गंगोह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुभम नांगल के समीप यमुना नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया, जिससे वह डूब गया।