अमरोहा: गांव चौधरपुर के पास नेशनल हाईवे-9 पर तेज रफ्तार कार ने टेंपो में मारी टक्कर, एक की मौत व चार लोग घायल
Amroha, Amroha | Mar 29, 2024 रामपुर के रजपुरा निवासी जयप्रकाश पुत्र ओंकार टेंपो में सवार होकर सुनील, ओमकार, प्रवेश, ओमप्रकाश के साथ अमरोहा की डिडौली कोतवाली क्षेत्र के पूरनपुर में मेला देखने जा रहे थे। उनका टेंपो जब डिडौली गांव चौधरपुर के पास नेशनल हाईवे 9 पर पहुंचा तो पीछे से कार ने टक्कर मार दी। हादसे में जयप्रकाश की मौत हो गई व चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।