अमरोहा: जिला कलेक्ट्रेट अमरोहा में नामांकन केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी अनुपम सिंह, पुलिसकर्मियों को दिये निर्देश
Amroha, Amroha | Mar 29, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट अमरोहा में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी है। आज नामांकन प्रक्रिया का जायजा लेने के लिए पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने नामांकन केंद्र पर सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये और कहा कि नामांकन प्रक्रिया में किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।