अमरोहा: मुख्तार अंसारी की मौत के बाद अमरोहा पुलिस प्रशासन अलर्ट, सड़कों पर उतरे अमरोहा एसपी
Amroha, Amroha | Mar 29, 2024 एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि मुख्तार अंसारी की मौत के बाद अमरोहा पुलिस प्रशासन अलर्ट है। सभी मस्जिदों पर पुलिस तैनात रहेगी और मुख्यमंत्री का दौरा भी आज अमरोहा में है। उसको लेकर भी पुलिस अलर्ट है। एसपी ने कहा कि यदि भड़काऊ बयानबाजी या सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट किया तो पुलिस ऐसे लोगों पर कार्रवाई करेगी।