आरोन: गुना में तात्या टोपे विश्वविद्यालय, सीएम राइज स्कूल और शासकीय मॉडल स्कूलो में हुए गुरु पूर्णिमा पर जिला स्तरीय कार्यक्रम
Aron, Guna | Jul 21, 2024 गुना जिले में मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम सभी शिक्षण संस्थानों में आयोजित किए गए। 21 जुलाई को गुना के तात्या टोपे विश्वविद्यालय और जिले के सीएम राइज स्कूल, शासकीय मॉडल स्कूलों में गुरु पूर्णिमा पर कार्यक्रम किए गए। छात्र-छात्राओं को भारतीय गुरु शिष्य परंपरा की जानकारी दी। शिक्षको गुरुजनो को सम्मानित किया गया।