आरोन: सोजना चक गांव में बिजली न होने से लोग परेशान पुराने बिजली के बिल लेकर कलेक्टर से शिकायत करने पहुंची महिलाएं
Aron, Guna | Jul 23, 2024 गुना आरोन मार्ग के सोजना चक गांव में बिजली न होने से लोग परेशान है। 23 जुलाई को गांव की महिलाएं पुराने बिजली के बिल लेकर कलेक्टर के समक्ष पहुंची, शिकायत कर बिजली उपलब्ध कराने की मांग की। महिलाओ ने कहा, बिजली कंपनी ने ना खंबे लगे, न ट्रांसफार्मर लगाए। कुछ समय पहले बिजली के बिल दिए जाते थे। अब बिजली बिल भी आना बंद हो गए। और गांव में बिजली भी नही मिल रही।