आरोन: जिला पंचायत रेस्ट हाउस में 26 जुलाई को होगा जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन, जिला रोजगार अधिकारी ने दी जानकारी
Aron, Guna | Jul 22, 2024 गुना में जिला पंचायत रेस्ट हाउस में 26 जुलाई को जिला स्तरीय एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन होगा। जिला रोजगार अधिकारी बीएस मीना ने बताया, निजी क्षेत्र में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। करियर मेले में आवेदकों को योजनाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं, विद्यार्थियों के हित में बनी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इच्छुक आवेदक दस्तावेजों के साथ आकर लाभ ले सकते हैं।