गुना नगर: श्रीराम कॉलोनी में 45 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, 3 संदिग्ध हिरासत में
गुना के श्रीराम कॉलोनी में 45 वर्षीय लखन ओझा की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने पड़ोस के 6-7 लोगों पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि पुराने विवाद की रंजिश में हमला किया गया। वहीं पुलिस का कहना है कि शव पर बाहरी गंभीर चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की असली वजह सामने आएगी।