बांसवाड़ा: सदर थाना पुलिस की कार्रवाई: गोदाम का ताला तोड़कर ट्रैक्टर चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, मेडिकल कराया गया
सदर थाना पुलिस ने चोरी के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए ट्रैक्टर चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बोरवट गांव में बंद गोदाम का ताला तोड़कर ट्रैक्टर चुराने वाले मुख्य आरोपी देवीलाल पुत्र गौतम को दबोच लिया। आरोपी गणेशी लाल पाड़ला का निवासी बताया गया है।