राजगढ़: बारिश के मौसम में दुधारू पशुओं का रखें विशेष ध्यान, राजगढ़ के विशेषज्ञ ने कहा- छोटी सी लापरवाही बन सकती है बड़ी समस्या
Rajgarh, Churu | Jun 19, 2026 वर्षा ऋतु शुरू होते ही दुधारू पशुओं की देखभाल और स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर पशुपालकों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। बारिश के मौसम में बढ़ी हुई नमी, कीचड़, गंदा पानी तथा मच्छर-मखियों की अधिकता के कारण पशुओं में विभिन्न प्रकार की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में समय पर उचित देखभाल कर पशुओं को स्वस्थ रखा जा सकता है और दूध उत्पादन बढ़ाया जा सकता है।