शामली: शामली से किसान नेता विनोद निर्वाल ने तथाकथित फर्जी खाप चौधरियों पर जताया आक्रोश, विरोध की दी चेतावनी
Shamli, Shamli | May 5, 2025 सोमवार की शाम करीब 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली से किसान नेता विनोद निर्वाल ने एक वीडियो जारी करते हुए खुद को निर्वाल खाप का चौधरी बताने वाले फर्जी लोगों को चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि हम ऐसे लोगों का विरोध करेंगे, क्योंकि ऐसे लोग निर्वाल खाप को बांटने और युवाओं को गुमराह करने की कोशिशें कर रहे हैं। ऐसे लोगों का कोई इतिहास नहीं है।