ईसागढ़ नगर परिषद द्वारा जनहित को ध्यान में रखते हुए बस स्टैंड ईसागढ श्योपुर गेट पर सीसी सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। सोमवार को शाम लगभग चार बजे निर्माण कार्य के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवेंद्र यादव मौके पर पहुंचे और सी सी सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।