भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के काल भैरव मंदिर में शीघ्र दर्शन के नाम पर अवैध वसूली करने वाले 9 आरोपियों पर भैरवगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग दर्शनार्थियों से पैसे लेकर दर्शन करा रहे हैं, जिससे मंदिर परिसर की व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। कार्रवाई में सभी आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर उनके विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंध