स्याना: ग्राम बहापुर में धरने पर बैठे किसान नेता को पुलिस ने गैंगस्टर के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा
Siyana, Bulandshahr | Jun 12, 2026
ग्राम बहापुर में धरने पर बैठे किसान नेता मनवीर तेवतिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। तेवतिया लिंक एक्सप्रेस वे भूमि अधिकरण के विरोध में काफी समय से ग्राम बहापुर में धरने पर बैठे थे। शुक्रवार को बीबीनगर पुलिस ने मनवीर तेवतिया सहित दो लोगों को धरना स्थल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों लोगों को जेल भेज दिया है।