भवनाथपुर: ऋषभ विश्वकर्मा मौत मामले में वायरल वीडियो से बढ़ी चर्चा, आत्महत्या या हत्या, पुलिस जांच में जुटी
भवनाथपुर थाना क्षेत्र के ढिकुलिया गांव निवासी अवधेश विश्वकर्मा के 28 वर्षीय पुत्र ऋषभ उर्फ चंदन विश्वकर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। हत्या और आत्महत्या की चर्चाओं के बीच शनिवार रात करीब 9 बजे एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा, जिससे मामले को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि