अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने रानीगंज थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, अभिलेखों, लंबित मामलों तथा पुलिस कार्यप्रणाली की विस्तार से समीक्षा की गई। इस मौके पर अनुसंधान की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।