डलमऊ: डलमऊवासियों को बंदरों के आतंक से मिलेगी राहत, मथुरा की टीम ने शुरू किया पकड़ने का अभियान
बंदरों के आतंक से परेशान डलमऊ कस्बावासियों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। कस्बे में लगातार बढ़ रही बंदरों की संख्या से लोग परेशान थे और आए दिन उत्पात की शिकायतें सामने आ रही थीं। समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत डलमऊ अध्यक्ष पंडित बृजेश अग्रवाल एवं अधिशासी अधिकारी सिकंदर आदित्य ने मथुरा की टीम को बंदर पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी है। टीम ने अभियान शुरू