पिपराही: पिपराही प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को दिया गया अयोध्या धाम का टिकट।
नीरज सिंह फाउंडेशन के द्वारा पिपराही प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर आर्थिक रूप से कमजोर श्री राम भक्तों से मिलकर उनको अयोध्या धाम का टिकट दिया गया है। फाउंडेशन के नीरज सिंह ने बताया है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए अयोध्या धाम का टिकट दिया गया है ताकि लोग दर्शन कर सके।