कासगंज: कछला के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोपेड को मारी टक्कर, हादसे में 65 वर्षीय वृद्ध की हुई मौत
नगला भूतल गाँव के रहने वाले 65 वर्षीय राजपाल अपनी पत्नी के साथ मोपेड से बदायूं जा रहे थे। तभी उन्हे सोरों थाना क्षेत्र के कछला के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मारदी। जिससे राजपाल घायल हो गए। और राजपाल को इलाज़ के लिए अलीगढ़ ले जाते समय उनकी मौत हो गई।