गिरिडीह: उपायुक्त रामनिवास यादव ने समाहरणालय के कक्ष में जनता दरबार का किया आयोजन
उपायुक्त, रामनिवास यादव ने शुक्रवार को 12 बजे समाहरणालय के कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आम नागरिक उपस्थित हुए और अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने एक-एक कर उपस्थित नागरिकों की शिकायतें सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए।