रघुराजनगर नगरी: कोरबारा गांव में पेड़ की छटाई करते समय 11 हजार KV लाइन की चपेट में आने से आउटसोर्स कर्मी की मौत
मिली अनुसार कोरबारा गाव में विद्युत पोल गाड़ने के साथ 11 हजार केव्ही वायर लाइन बिछाने का कार्य अशोका बिल्डकॉन बिहार की कंपनी से पेटी में काम लेकर दुवेदी कॉन्ट्रैक्शन नाम के ठेकदार के द्वारा किया जा रहा था।इस बीच रमपुरवा से कोरबारा गाव के मध्य नई लाइन बिछाई गई है।लेकिन कोरबारा गाव में नीम का पेड़ बाधा बना था,जिसकी छटाई के दौरान युवक करेंट की चपेट में आया।