एसएन जन वेलफेयर सोसाइटी ने सुभाष नगर में निशुल्क नेत्र जांच शिविर और स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। स्वास्थ्य जांच शिविर में दिल्ली आयकर विभाग से उपायुक्त सुमन ने पहुंचकर वेलफेयर सोसाइटी के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए और नियमित जांच करवानी चाहिए उन्हें उम्मीद है कि शिविर लोगों के लिए फायदेमंद रहेगा l