अकबरपुर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित हुआ जिला स्तरीय भव्य योग कार्यक्रम, मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री रहे उपस्थित
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर जनपद कानपुर देहात में "Yoga for Healthy Ageing" थीम पर जिला स्तरीय भव्य एवं गरिमामय योग कार्यक्रम का आयोजन इको पार्क, माती में किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उत्तर प्रदेश सरकार अजीत सिंह पाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।