नगड़ी: जगन्नाथ मंदिर के पीछे पुल के नीचे मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
Nagri, Ranchi | Jun 14, 2026 जगन्नाथ मंदिर के पीछे पुल के नीचे रविवार सुबह करीब दस बजे।युवक का शव बरामद हुआ है। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान धुर्वा निवासी मनोरंजन सिंह के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।