कैलारस: कैलारस के दीनदयाल पार्क में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका
कैलारस के दीनदयाल पार्क में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका कैलारस दोपहर 3 बजे। नगर की पुरानी सब्जी मंडी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में बुधवार दोपहर मे भीषण आग लगने से पार्क परिसर की इमारत सहित लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग में रखी सामग्री जलकर नष्ट हो गई, हालांकि वास्तविक नुकसान का आंकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।