गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया जिले में बालू खनन पर 16 जून से 16 अक्टूबर 4 महीना तक लगी रोक,अधिकृत स्टॉक पॉइंट्स से होगी बालू की बिक्री
गया जिले में 16 जून से लेकर 16 अक्टूबर तक नदियों से बालू खनन और उठाव पर पूरी तरह रोक लगाई गई है।जिला खनन पदाधिकारी नवेंदु सिंह ने बुधवार की सुबह 11 बजे बताया कि बरसात के मौसम में नदियों का जलस्तर बढ़ने से खनन कार्य जोखिम हो जाता है और पर्यावरणीय क्षति की आशंका बढ़ जाती है।इसे लेकर हर साल 4 महीने तक बालू खनन पर रोक लगाई जाती है।