खगड़िया: नया टोला भदास में बीच बचाव के दौरान एक व्यक्ति को पीटा गया, वह घायल है और सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जिते के नया टोला भदास में बीच बचाव करने के दौरान गुरुवार शाम 6:00 बजे पति पत्नी के साथ बेरहमी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। इसकी जानकारी देते हुए जख्मी के पत्नी सोना देवी ने बताया कि उसके देवर के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। इसी दौरान जब उसके पति वासुदेव शर्मा ने बीच बचाव करना चाहा तो, पति के साथ मारपीट की गई ।