खगड़िया: बहादुरपुर में बाइक की टक्कर से बालक घायल
जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के राटन बहादुरपुर के निकट गुरुवार की शाम के पांच बजे एक अनियंत्रित बाइक की ठोकर से एक दो वर्षीय बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी बालक की पहचान धन्नो कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि बालक अपने घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान एक अनियंत्रित बाइक ने ठोकर मार दिया।