बागपत: टटीरी-बाघू सर्विस रोड पर स्कूटी सवार युवक की लोहे की ग्रिल से टकराने से हुई मौत
सोमवार की शाम करीब साढे चार कोतवाली बागपत क्षेत्र के ग्राम बाघू निवासी 32 वर्षीय लीलू उर्फ तेज सिंह स्कूटी पर सवार होकर टटीरी-बाघू सर्विस रोड से कस्बा टटीरी आ रहा था। उसी दौरान उसकी स्कूटी अनियंत्रित होकर लोहे की ग्रिल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे।