सिधौली: दधना मऊ के पास सड़क पर बिजली के खंभे से टकराई तेज रफ्तार बाइक एक युवक की हुई दर्दनाक मौत
जनपद के मिश्रीख के दधना मऊ के पास सड़क पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जाकर टकरा गई थी। दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हुआ और मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। युवक की मौत हो जाने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस तहकीकात में जुटी हुई है।