छत्तीसगढ़ में 51,080 करोड़ की रेल परियोजनाओं से औद्योगिक विकास को नई गति
छत्तीसगढ़ में रेल नेटवर्क का अभूतपूर्व विस्तार हो रहा है। 51,080 करोड़ रुपये की परियोजनाएं प्रदेश की कनेक्टिविटी, माल ढुलाई और उद्योगों को मजबूत करेंगी। नये कॉरिडोर से बस्तर और उत्तर छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। साथ ही 32 स्टेशनों का आधुनिकीकरण भी जारी है।