सिराथू: आदिवासी परंपरा निभाते हुए बुंदेलखंड के लोगों ने कड़ा में मौन व्रत रखकर जंगली वेशभूषा में घंटों तक किया नृत्य
दीपावली के दूसरे दिन मंगलवार को गोवर्धन पूजा के मौके पर दर्जनों की संख्या में बुंदेलखंड के लोग कड़ा पहुंचे थे जहां पर पूजा किया है। उनके मुखिया ने बताया कि कई पीढियां से यह परंपरा निभा रहे हैं कि जंगली वेशभूषा बनाकर और मौन व्रत रखकर आदिवासी डांस करते हैं।बताया कि सूर्य डूबने के बाद तक यह लोग नाचते हैं। इन लोगों के हाथों में मोर पंख और लठ दिखाई दिया है।